छत्तीसगढ़

CG News: 63 लाख के 417 गुमशुदा मोबाइल रिकवर, पुलिस ने महाराष्ट्र, बिहार और ओडिशा से खोज निकाले मोबाइल, एसपी भावना गुप्ता ने मालिकों को सौंपे, खोया मोबाइल पाकर खिले लोगों के चेहरे 

 

 

बलौदाबाजार-भाटापारा। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता द्वारा जिले के विभिन्न थानों में विगत कुछ समय से दर्ज मोबाइल गुमने की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुये समाधान अभियान चलाकर गुम हुए मोबाइलों को रिकवर करने हेतु निर्देशित* किया गया। जिस पर अभिषेक सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार एवं निरीक्षक प्रणाली वैद्य के नेतृत्व में जिला मुख्यालय एवं जिले के समस्त थाना/चौकी में निर्मित पुलिस टीम द्वारा “समाधान अभियान” के तहत जिले के विभिन्न थानों में दर्ज गुम मोबाइल की रिपोर्ट पर कई दिनों के अथक प्रयास, लगन एवं मेहनत से *खोजबीन करते हुए 417 नग गुम मोबाइलों को रिकवर करने में सफलता* प्राप्त हुई है। रिकवर किये गये विभिन्न कंपनियों के *मोबाइल की अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 63 लाख रूपये है। अभियान में पुलिस टीम द्वारा जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, महासमुंद, रायपुर, रायगढ़, अंबिकापुर, सूरजपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ आदि जिलों के सांथ-सांथ दीगर महाराष्ट्र, झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेश, बिहार आदि राज्यों से भी मोबाइल रिकवर* किया गया है।

आज *दिनांक 03.02.2026 को प्रातः 12.30 बजे पुलिस अधीक्षक श्रीमति भावना गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह एवं एसडीओपी बलौदाबाजार सुश्री अपूर्वा क्षत्रिय द्वारा पुलिस कम्युनिटी हॉल बलौदाबाजार* में उक्त सभी मोबाइलों को उनके मालिकों के सुपूर्द किया गया। *मोबाइल गुम होने पर उसके मिलने की आस खो चुके लोगों को उनका खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर उन सभी के द्वारा जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित कर प्रसन्नता व्यक्त* किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा चर्चा करते हुए बताया गया कि पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी निरंतर चलता रहेगा। साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा *कि किसी भी व्यक्ति को कहीं भी लावारिस मोबाइल पड़ा हुआ मिले या कोई व्यक्ति बिना रसीद के कम कीमत में मोबाइल उपलब्ध करा रहा है, तो ऐसा मोबाइल चोरी का अथवा किसी अपराध में उक्त मोबाइल का प्रयोग किया गया, हो सकता है। ऐसी परिस्थिति में तुरंत अपने निकटतम थाने में इसकी सूचना देकर एक सच्चे नागरिक होने का कर्तव्य निभावे।* सांथ ही उन्होंने अपील किया कि, अपना मोबाइल सुरक्षित रखें। किसी व्यक्ति का मोबाइल पाने वाला, दीगर व्यक्ति मोबाइल का गलत उपयोग कर सकता है, इसलिए अपना मोबाइल संभाल कर रखें।

कार्यक्रम के दौरान साइबर ठगी एवं उनसे बचाव के उपाय एवं वर्तमान समय में साइबर ठगों द्वारा अपनाये जा रहे नए-नए तरीकों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई। *पूर्व में भी पुलिस द्वारा वर्ष 2025 में विशेष अभियान चलाकर लगभग 96 लाख रुपए कीमत मूल्य का कुल 640 नग गुम मोबाइल रिकवर* किया गया था।











IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button