नक्सली लीडर पापाराव समेत 18 नक्सलियों ने ऑफिशियली सरेंडर किया
ओडिशा में भी 55 लाख के इनामी नक्सली ने डाले हथियार

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सली लीडर पापाराव समेत 18 नक्सलियों ने ऑफिशियली सरेंडर कर दिया है। पापाराव बस्तर का आखिरी बड़ा कमांडर था। बताया जाता है कि इसके सरेंडर के बाद कोई बड़ा नक्सली लीडर अब संगठन में नहीं बचा है।
एक दिन पहले पापाराव अपने साथियों के साथ जंगल से निकलकर कुटरू थाने पहुंचा था, जहां पुलिस को हथियार सौंपे गए। सरेंडर नक्सलियों में 10 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं। जो अपने साथ 8 AK-47, 1 SLR, 1 INSAS सहित अन्य हथियार लाए थे। बुधवार (25 मार्च) को जगदलपुर के शौर्य भवन में DGP अरुण देव गौतम, बस्तर IG सुंदरराज समेत अन्य पुलिस के अधिकारियों की मौजूदगी में सभी नक्सलियों को सरेंडर कराया गया। इसी दिन ओडिशा में 55 लाख के इनामी सुकरू ने भी अपने साथियों के साथ हथियार डाले हैं।
ओडिशा में 55 लाख के इनामी नक्सली का सरेंडर
पापाराव के सरेंडर वाले दिन ही ओडिशा में 5 नक्सलियों ने हथियार डाले हैं। इनमें 55 लाख का इनामी सुकरू भी शामिल है। ओडिशा के कंधमाल में केंद्रीय समिति का सदस्य गणेश उइके के एनकाउंटर के बाद सुकरू ने भी आत्मसमर्पण का फैसला लिया।
सुकरू, एससीएम (55 लाख इनामी)
रावा संजय, पी.एम
बनिला, पी.एम
रोनी, पी.एम
कुनी, पी.एम 8वीं कंपनी सीपीआई
ओडिशा में सुकरू समेट 5 नक्सलियों ने भी हथियार डाले।
ओडिशा में सुकरू समेट 5 नक्सलियों ने भी हथियार डाले।
पापाराव के बारे में जानिए
पापाराव उर्फ मंगू (56) ये छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का रहने वाला है। वर्तमान में DKSZCM मेंबर है। साथ ही पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी का इंचार्ज और दक्षिण सब जोनल ब्यूरो का सदस्य है। अपने पास AK-47 राइफल रखता है। बस्तर के जल-जंगल जमीन से वाकिफ है इसलिए कई बार पुलिस की गोलियों से बचकर भाग निकला था।
पापाराव के सरेंडर से नक्सलियों की पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी लगभग खत्म हो गई है। देवा के सरेंडर करने के बाद अब पापाराव ही एक मात्र ऐसा नक्सली बचा था, जो फाइटर है।
बाकी बचे हुए अन्य टॉप कैडर्स के नक्सली उम्र दराज हो चुके हैं। पापाराव के सरेंडर करते ही बस्तर से माओवाद का सफाया तय माना जा रहा है।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






