छत्तीसगढ़

दुर्ग में 14 लाख की लूट…बाइक सवार बदमाशों ने गाड़ी से कैश छीन भागे, पुलिस ने शहर में किया नाकेबंदी

=

दुर्ग: कुम्हारी के कपसदा क्षेत्र में शनिवार रात एक सघन चोरी की घटना सामने आई। एटीएम में पैसे जमा करने जा रहे एजेंसी के दो कर्मियों से 14 लाख 60 हजार रुपये का कैश बदमाशों ने छीन लिया।

जानकारी के अनुसार, एजेंसी के कर्मचारी एटीएम में कैश जमा करने के लिए गाड़ी से जा रहे थे। गोयल स्कूल के पास बाइक सवार दो युवक अचानक गिरते हुए दिखाई दिए। जैसे ही कर्मचारी उन्हें उठाने के लिए गाड़ी से उतरे, बदमाशों ने कैश बैग पर हाथ साफ कर दिया और फरार हो गए

घटना की सूचना तुरंत कुम्हारी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इलाके के सभी प्रमुख मार्गों पर नाकेबंदी की और आरोपियों की तलाश शुरू की। फिलहाल, CCTV फुटेज खंगाली जा रही है और जांच जारी है।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत सूचना दें। इस घटना से इलाके में सुरक्षा की चिंता बढ़ गई है और लोग सचेत रहने लगे हैं।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button