12 करोड़ का धान और चूहे! सरकार लाएगी बिल्ली?धान खरीदी घोटाले पर बीजेपी सांसद का तीखा तंज, बोले— “इलाज नहीं, अब बिल्ली की व्यवस्था होगी!”

छत्तीसगढ़ January 12, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
12 करोड़ का धान और चूहे! सरकार लाएगी बिल्ली?धान खरीदी घोटाले पर बीजेपी सांसद का तीखा तंज, बोले— “इलाज नहीं, अब बिल्ली की व्यवस्था होगी!”

12 करोड़ का धान और चूहे! सरकार लाएगी बिल्ली?धान खरीदी घोटाले पर बीजेपी सांसद का तीखा तंज, बोले— “इलाज नहीं, अब बिल्ली की व्यवस्था होगी!”

रायपुर।
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर सामने आए 12 करोड़ रुपये के सनसनीखेज घोटाले ने सियासी गलियारों में भूचाल ला दिया है। कवर्धा और महासमुंद के धान खरीदी केंद्रों में “चूहों द्वारा 12 करोड़ का धान खा जाने” के दावे पर अब बीजेपी सांसद बृजमोहन अग्रवाल खुलकर सामने आ गए हैं। उनका बयान इतना तीखा है कि सत्ता के गलियारों में बेचैनी बढ़ गई है।

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तंज कसते हुए कहा—

“मुझे तो लगता है सरकार अब चूहों के इलाज के लिए डॉक्टर नहीं, बिल्ली की व्यवस्था करेगी।”

इस एक बयान ने ही पूरे मामले को व्यंग्य से सनसनी में बदल दिया है।

🔥 धान घोटाला या बड़ी साजिश?

धान खरीदी केंद्रों से चूहों द्वारा करोड़ों का अनाज नष्ट होने का दावा अब सवालों के घेरे में है। विपक्ष इसे सीधा घोटाला बता रहा है, जबकि सरकार की चुप्पी संदेह और गहरा रही है।

⚔️ मनरेगा बचाओ संग्राम पर भी हमला

कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे “मनरेगा बचाओ संग्राम” पर भी सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।
सांसद के मुताबिक—

  • पहले मनरेगा में 100 दिन का रोजगार मिलता था

  • अब योजना के तहत 125 दिन का काम मिलेगा

  • इससे आम जनता को सीधा लाभ होगा

उन्होंने दावा किया कि वीबी जी राम जी योजना से ग्रामीण इलाकों में रोजगार के अवसर और बढ़ेंगे।

🚽 जंबूरी विवाद में भी गरमाई सियासत

राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी भी इन दिनों भारी विवादों में घिरी है। टेंपरेरी टॉयलेट निर्माण में बिना टेंडर के काम और भ्रष्टाचार के आरोपों पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा—

“मैंने जिन मुद्दों को उठाया था, वे अब सही साबित हो रहे हैं। यह बेहद दुर्भाग्यजनक है। जिम्मेदार अथॉरिटी को अब कार्रवाई करनी ही पड़ेगी।”

⚠️ सवाल वही— जवाब कब?

12 करोड़ का धान, चूहे, बिल्ली और बिना टेंडर के काम—
इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल यही है👇
क्या इस मामले में सिर्फ बयानबाज़ी होगी या सच में कोई बड़ी कार्रवाई भी दिखेगी

खबर शेयर करें: