Jashpur News: आकाशीय बिजली गिरने से 1 मजदूर की मौत, परिवार के 2 अन्य लोग भी आये चपेच में 

छत्तीसगढ़ March 21, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
Jashpur News: आकाशीय बिजली गिरने से 1 मजदूर की मौत, परिवार के 2 अन्य लोग भी आये चपेच में 

Jashpur News: आकाशीय बिजली गिरने से 1 मजदूर की मौत, परिवार के 2 अन्य लोग भी आये चपेच में 

जशपुर। ईंट भट्ठे में काम करने आये मजदूरों पर आकाशीय बिजली गिर गयी। इस हादसे में एक 51 वर्षीय मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 अन्य लोग भी इसके चपेट में आ गए ।

घटना जिले के दुलदुला झगरीबहार की है। गुरुवार की शाम को तरुण के ईंट भट्ठे में काम करने आये सोनउ राम अपने परिवार के साथ घर मे बैठा था तभी घर के अंदर ही आकाशीय बिजली गिर गई ओर 51 वर्षीय सोनउ राम की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक के परिवार 2 अन्य लोगो को भी बिजली का झटका लगा लेकिन वे खतरे से बाहर हैं।

दुलदुला टीआई सुनील सिंह ने बताया कि मृतक शक्ति जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। 4 दिन पहले ही वो अपने परिवार के साथ ईंट भट्ठे में मजदूरी करने आया था ।

खबर शेयर करें: