छत्तीसगढ़

कवर्धा में डेढ़ करोड़ का धान घोटाला : पंडरिया-लोहारा में 4500 क्विंटल की हेराफेरी, समिति प्रबंधक और ऑपरेटर पर कार्रवाई के निर्देश

 

कवर्धा। कबीरधाम जिले में एक बार फिर सरकारी धान उपार्जन सिस्टम की साख पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करने वाला बड़ा घोटाला सामने आया है। पंडरिया और लोहारा विकासखंड में खाद्य विभाग की जांच में करीब डेढ़ करोड़ रुपए के गबन का खुलासा हुआ है। फर्जी खरीदी-बिक्री और रिकॉर्ड हेराफेरी से जुड़े इस घोटाले ने पूरे जिले के प्रशासनिक तंत्र को हिला दिया है।

 कामठी समिति में 3289 क्विंटल धान की फर्जी खरीदी
खाद्य विभाग की मिली जानकारी के अनुसार, पंडरिया क्षेत्र स्थित कामठी समिति में जांच के दौरान 3289 क्विंटल धान का फर्जी खरीदी-विक्रय का मामला पकड़ा गया है। यह पूरा मामला रिकॉर्ड में छेड़छाड़ कर सरकारी धन के गबन से जुड़ा पाया गया।

धरमगढ़ में 1200 क्विंटल धान का हेराफेरी
लोहारा विकासखंड के धरमगढ़ में भी लगभग 1200 क्विंटल धान के हेराफेरी का खुलासा हुआ है। दोनों जगह मिलाकर प्रशासन ने करीब डेढ़ करोड़ रुपए के गबन की आशंका जताई है।

समिति प्रबंधक और ऑपरेटर पर गंभीर आरोप
जांच में सामने आया कि प्रभारी प्रबंधक दयाराम पुसऊ, ऑपरेटर और अन्य कर्मचारियों ने मिलकर राशि का बंदरबांट किया। खाद्य विभाग ने इसे धान उपार्जन नीति का गंभीर उल्लंघन माना है और दोषियों से पूरी राशि वसूलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

खाद्य अधिकारी का बयान और कड़ी कार्रवाई के निर्देश
खाद्य अधिकारी चंद्रशेखर देवांगन ने इस मामले को ‘शासन को षड्यंत्रपूर्वक आर्थिक नुकसान पहुंचाने वाला अपराध’ बताते हुए समिति प्रबंधक, ऑपरेटर और अन्य दोषियों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। घोटाले के उजागर होते ही प्रशासनिक गलियारों व किसानों के बीच नाराज़गी का माहौल है। किसान संगठनों ने भी दोषियों पर सख्त कार्रवाई और प्रणाली में सुधार की मांग उठाई है।











IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button