सांसद बृजमोहन अग्रवाल आज रायपुर में सरदार 150 यूनिटी मार्च पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे
सांसद बृजमोहन अग्रवाल आज रायपुर में सरदार 150 यूनिटी मार्च पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे
रायपुर: लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज राजधानी में सरदार 150 यूनिटी मार्च पदयात्रा का आयोजन किया गया है। इस यात्रा का नेतृत्व सांसद बृजमोहन अग्रवाल करेंगे।
पदयात्रा दोपहर 3 बजे दानी स्कूल से प्रारंभ होगी और कालीबाड़ी चौक, कोतवाली चौक, सदर बाजार, आजाद चौक, तात्यापारा चौक, रामसागर पारा, राठौर चौक, गुरु नानक चौक, देशबंधु संघ, स्टेशन चौक, फाफाडीह चौक और पीली बिल्डिंग होते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल चौक, फाफाडीह में संपन्न होगी।
इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, युवा, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। आयोजन का उद्देश्य लोगों में एकता और समर्पण की भावना को जागृत करना है।