रायगढ़

आम के पेड़ पर युवक की लाश झूलती मिली, क्षेत्र में सनसनी

घरघोड़ा थाना क्षेत्र की घटना

रायगढ़ टॉप न्यूज, 13 अप्रैल। घरघोड़ा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ एक युवक की लाश आम के पेड़ पर गमछे के फंदे से झूलती हुई मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक सरोज चक्रवर्ती (27 वर्ष, पिता – घूरवा), बड़े गुमड़ा खालेपारा का निवासी था। बताया जा रहा है कि वह कल शाम से घर नहीं लौटा था। आज सुबह जब ग्रामीण महुआ बीनने के लिए गाँव के अमरैया क्षेत्र में पहुँचे, तो उन्होंने आम के पेड़ पर लटकता हुआ शव देखा।

घटना की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक की पहचान होने के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि सरोज की शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व हुई थी और उसका एक दो वर्षीय बच्चा भी है।
ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना घरघोड़ा पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले को देखते हुए पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button