Raigarh News: डंफर की ठोकर से युवक की मौत, शव सड़क पर रखकर ग्रामीण कर रहे चक्काजाम, फरार चालक की तलाश जारी

रायगढ़ June 29, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: डंफर की ठोकर से युवक की मौत, शव सड़क पर रखकर ग्रामीण कर रहे चक्काजाम, फरार चालक की तलाश जारी

Raigarh News: डंफर की ठोकर से युवक की मौत, शव सड़क पर रखकर ग्रामीण कर रहे चक्काजाम, फरार चालक की तलाश जारी

रायगढ़. रायगढ़ जिला में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। पैदल जा रहे युवक को तेज रफ्तार डंफर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मार दिया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मौके पर मुआवजा व आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। घटना पुसौर थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की दोपहर में ग्राम टपरदा का रहने वाला शंकरध्वज निषाद 40 साल पैदल किसी काम से बड़े भंडार रोड पर जा रहा था।

तभी चंद्रपुर से रायगढ़ की ओर जा रही तेज रफ्तार डंफर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे जबरदस्त ढंग से ठोकर मार दिया। इससे मौके पर युवक की मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया। हादसे को जब आसपास के लोगों ने देखा तो मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई और मुआवजा व आरोपी चालक के गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया।

ग्रामीणों को समझाईश दिया जा रहा शव को सड़क पर रखकर ग्रामीण नारेबाजी कर रहे थे। तब तक घटना की सूचना पुलिस को लग चुकी थी। ऐसे में पुलिस के जवान भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाईश देने लगे, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगो पर अढ़े थे। बताया जा रहा है कि आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पतासाजी में जूटी गई है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खबर शेयर करें: