CG: इंद्रावती पुल से युवक की छलांग लगाकर आत्महत्या, नदी से निकाला गया शव, इलाके में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ May 21, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
CG: इंद्रावती पुल से युवक की छलांग लगाकर आत्महत्या, नदी से निकाला गया शव, इलाके में मचा हड़कंप

CG: इंद्रावती पुल से युवक की छलांग लगाकर आत्महत्या, नदी से निकाला गया शव, इलाके में मचा हड़कंप

जगदलपुर, बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक युवक ने इंद्रावती नदी पर बने नारायणपाल पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय नाविकों की मदद से युवक के शव को नदी से बाहर निकाला गया।

मृतक की पहचान कोंडागांव जिले के सुलाहटी निवासी युवराज दास मानिकपुरी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक अचानक पुल पर पहुंचा और देखते ही देखते नदी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।

घटना की सूचना पर लोहंडीगुड़ा थाना पुलिस और स्थानीय नाविक मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद युवक के शव को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

खबर शेयर करें: