Sakti News: दिनदहाड़े युवती को मारी गोली, पीड़िता का उपचार जारी, दो अज्ञात बदमाश फरार, तलाश में जुटी पुलिस

रायगढ़ June 26, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Sakti News: दिनदहाड़े युवती को मारी गोली, पीड़िता का उपचार जारी, दो अज्ञात बदमाश फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Sakti News: दिनदहाड़े युवती को मारी गोली, पीड़िता का उपचार जारी, दो अज्ञात बदमाश फरार, तलाश में जुटी पुलिस

  सक्ति. सक्ती जिले में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। सक्ती थाना क्षेत्र में दो अज्ञात बदमाशों ने एक युवती को गोली मार दी। गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मृतिका की पहचान पूर्णिमा चौहान (25 वर्ष) के रूप मे हुई है। गोली चलने की आवाज सुनकर युवती के परिजन तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों बदमाश वहां से भाग चुके थे। परिजनों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवती को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही सक्ती थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम सक्रिय हो गई है।

फिलहाल पुलिस ने इस वारदात के पीछे के काणों का खुलासा नहीं किया है। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि हमला किन वजहों से किया गया और आरोपी कौन थे। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

खबर शेयर करें: