छत्तीसगढ़रायगढ़

सक्ती में दिनदहाड़े युवती की गोली मारकर हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम

बाइक सवार 2 युवक ने 3 राउंड किए फायर

घर घुसकर वारदात, सिर में लगी गोली, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सक्ती। छत्तीसगढ़ को सक्ती जिले में शुक्रवार सुबह दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सक्ती थाना क्षेत्र में दो अज्ञात बदमाशों ने एक युवती को गोली मार दी। गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो युवक उसके घर पहुंचे। एक गन लेकर अंदर घुसा और दूसरा बाहर खड़ा रहा। वारदात के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जानकारी के मुताबिक युवती का नाम पूर्णिमा चौहान (25) है, जो स्वामिनी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करती है। यह कंपनी पंजाब की है। शुक्रवार को जब वह अपने घर पर थी, तभी 2 अज्ञात युवकों ने घर घुसकर वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी ने 3 राउंड की फायरिंग
दरअसल, पूर्णिमा चौहान पिछले 4 सालों से स्वामिनी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करती थी। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बाइक सवार 2 युवक उसके घर पहुंचे। एक अंदर जाकर पूर्णिमा के बारे पूछने लगा। जैसे ही पूर्णिमा बाहर निकली, उस पर 3 राउंड फायरिंग कर दी गई।

सिर में लगी गोली
गोली पूर्णिमा के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में लगी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर रिश्तेदार अपने-अपने कमरों से बाहर आए तो उन्होंने पूर्णिमा को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी।

अस्पताल पहुंचे से पहले तोड़ा दम
मौके पर पहुंची डायल- 112 की टीम ने फौरन पूर्णिमा को पास के अस्पताल पहुंचा। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के सीनियर अफसर और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।



















फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीम एक्टिव हो गई। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।
फिलहाल पुलिस ने इस वारदात के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया है। यह भी साफ नहीं हो सका है कि हमला किस कारण किया गया और इसमें शामिल आरोपी कौन हैं। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button