छत्तीसगढ़

 Jashpur News: शादी के दूसरे दिन ही युवक की मौत, ब्रेक फेल होने से पलटा ट्रैक्टर, एक की गई जान और तीन घायल, घर में छाया मातम

 

 जशपुर। छत्तीसगढ़ का जशपुर जिले के कापू थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाकुरपोड़ी में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। टेंट सामान से लदे एक ट्रैक्टर के पलटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान देवांगन सिदार के रूप में हुई है, जिसकी शादी महज एक दिन पहले ही हुई थी।

मिली जानकारी के अनुसार, देवांगन अपनी ही शादी का टेंट सामान छोड़ने पास के गांव जा रहा था। उसके साथ तीन दोस्त भी ट्रैक्टर में सवार थे। इसी दौरान ढलान पर ट्रैक्टर का ब्रेक फेल हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चारों युवक ट्रैक्टर के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने देवांगन सिदार की हालत नाजुक देखते हुए उसे रायपुर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

घायल युवकों का अस्पताल में इलाज जारी
वहीं, हादसे में घायल अन्य तीन युवकों का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि जिस घर में एक दिन पहले शादी की खुशियां थीं, वहां अब मातम छा गया है। नवविवाहिता के हाथों की मेहंदी भी अभी फीकी नहीं पड़ी थी कि यह दुखद घटना हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है। पत्थलगांव पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button