CG News: इंस्टाग्राम पर लड़की बनकर लड़कों को फंसाने वाला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, ड़की की आवाज में करता था ब्लैकमेल, एक्सीडेंट की झूठी खबर फैलाकर मांगता था पैसे

छत्तीसगढ़ June 15, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
CG News: इंस्टाग्राम पर लड़की बनकर लड़कों को फंसाने वाला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, ड़की की आवाज में करता था ब्लैकमेल, एक्सीडेंट की झूठी खबर फैलाकर मांगता था पैसे

CG News: इंस्टाग्राम पर लड़की बनकर लड़कों को फंसाने वाला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, ड़की की आवाज में करता था ब्लैकमेल, एक्सीडेंट की झूठी खबर फैलाकर मांगता था पैसे

राजनांदगांव।  सोशल मीडिया पर अनजान लड़कियों की प्रोफाइल से आने वाली फ्रेंड रिक्वेस्ट और कॉल्स को लेकर अगर आप सतर्क नहीं हैं, तो यह खबर आपके लिए एक बड़ा सबक है। राजनांदगांव पुलिस और साइबर सेल की टीम ने एक ऐसे शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो सोशल मीडिया पर लड़कियों के नाम से फर्जी आईडी बनाकर और लड़की की आवाज में बात कर लोगों को ठगी और ब्लैकमेलिंग का शिकार बनाता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

थाना लालबाग में प्राप्त शिकायत के अनुसार, प्रार्थी की पुत्री को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा लड़की की आवाज में कॉल कर उसके पिता के दुर्घटनाग्रस्त होने और गंभीर रूप से घायल होने की झूठी सूचना दी गई। जब युवती ने उक्त जानकारी को असत्य बताया, तो आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी। बाद में प्रार्थी द्वारा संपर्क करने पर आरोपी ने उन्हें भी अपशब्द कहे तथा जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत एवं उपलब्ध ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर थाना लालबाग में अपराध क्रमांक 219/2026 धारा 296 एवं 351(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में साइबर थाना एवं थाना लालबाग की संयुक्त टीम गठित की गई।

तकनीकी विश्लेषण एवं डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी दीपक कुमार बघेल (22 वर्ष), निवासी ग्राम विष्णुपुर, थाना ठेलकाडीह, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी आईडी बनाकर युवकों से संपर्क करता था, उन्हें अपने झांसे में लेकर पैसों की मांग करता था तथा मांग पूरी नहीं होने पर गाली-गलौज, धमकी और ब्लैकमेलिंग करता था। आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त तकनीकी साक्ष्य प्राप्त होने पर उसे गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार, आरक्षक मनीष वर्मा, आरक्षक परिवेश वर्मा, जीवन ठाकुर, फालेश्वर साहू शत्रोहन सिंह तथा थाना लालबाग प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल एवं थाना लालबाग स्टाफ की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

खबर शेयर करें: