रायगढ़

भगवान से नाराज़ युवक ने हनुमान प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान, आस्था पर चोट से भड़के लोग, पुलिस ने लिया हिरासत में

रायगढ़। जिले के भूपदेवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चिराईपानी गांव में शुक्रवार शाम एक ऐसी घटना सामने आई जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। वर्षों से मंदिर में पूजा-अर्चना करने आने वाले एक युवक ने अचानक हनुमान मंदिर पहुंचकर भगवान हनुमान की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश फैल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने न केवल हनुमानजी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की, बल्कि मंदिर परिसर को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। जैसे ही इसकी खबर गांव में फैली, बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर पहुंच गए। आस्था पर चोट से नाराज़ लोगों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई कर दी। स्थिति तनावपूर्ण होते देख सूचना पर भूपदेवपुर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से सुरक्षित निकालकर हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान अमित सिंह (निवासी इंदिरा नगर, चिराईपानी, मूल निवासी छपरा) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुका अमित पिछले कई वर्षों से उक्त मंदिर में नियमित रूप से पूजा-पाठ करने आता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी मनोकामना के पूर्ण नहीं होने से वह लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान और भगवान से नाराज़ चल रहा था। इसी नाराज़गी में उसने मंदिर पहुंचकर प्रतिमा पर अपना गुस्सा उतार दिया।

घटना के बाद मंदिर परिसर में भारी संख्या में श्रद्धालु जुट गए और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने तत्काल स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

आस्था के केंद्र पर हमला, क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी घटना
चिराईपानी जैसे शांत गांव में इस तरह की घटना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस मंदिर में आरोपी वर्षों तक माथा टेकता रहा, उसी मंदिर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाना समझ से परे है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

पुलिस जांच में जुटी
भूपदेवपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना केवल आवेश में की गई हरकत थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी है।
फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button