रायपुर समेत कई जिलों में ठंड पर येलो अलर्ट जारी, शीतलहर की संभावना

छत्तीसगढ़ November 14, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
रायपुर समेत कई जिलों में ठंड पर येलो अलर्ट जारी, शीतलहर की संभावना

रायपुर समेत कई जिलों में ठंड पर येलो अलर्ट जारी, शीतलहर की संभावना

रायपुर: छत्तीसगढ़ में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से भी नीचे गिर गया है। उत्तर-पूर्वी दिशा से आ रही शुष्क और ठंडी हवाओं का असर पूरे प्रदेश में महसूस किया जा रहा है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है और पूरे दिन ठंड का अहसास बना रहता है।

मौसम विभाग ने ठंड और शीतलहर को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों में राजधानी रायपुर, सरगुजा, राजनांदगाव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर कोरिया, मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में शीतलहर की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश में लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। राजधानी रायपुर में सुबह से घना कोहरा और कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है, जिससे लोग बिना गर्म कपड़े के घर से निकलने में मुश्किल महसूस कर रहे हैं।

खबर शेयर करें: