रायगढ़

Raigarh News: विश्व नवकार मंत्र दिवस आज; रायगढ़ के सुमतिनाथ जैन मंदिर में गूंजा महामंत्र, विश्व शांति की कामना

रायगढ़ 9 अप्रैल 2026। श्री नवकार महामंत्र जैन धर्मावलंबियों का सर्वाधिक पवित्र व मंगलकारी मंत्र है। आज का दिन अर्थात 9 अप्रैल ‘विश्व नवकार मंत्र दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य में स्थानीय श्री सुमतिनाथ श्वेताम्बर जैन मंदिर में प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक श्रद्धापूर्वक नवकार महामंत्र का जाप किया गया और अरिहंत प्रभु से विश्व कल्याण की प्रार्थना की गयी। उल्लेखनीय है कि जैन प्रत्येक शुभ अवसर के आरंभ में इस मंत्र का मंगलाचरण के रूप में उच्चारण करते हैं। पूर्ण शुद्ध आत्मा अर्थात अरिहंत और सिद्ध भगवान को, पूर्ण शुद्धि की ओर प्रवृत्त आचार्य, उपाध्याय व साधुजनों को इसमें भावपूर्वक नमस्कार किया गया है। इसे 84 लाख मंत्रों का राजा माना गया है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button