रायगढ़

Raigarh News: एमआईसी की बैठक में 17 करोड़ से ज्यादा के कार्य स्वीकृत, 20 एजेंडा पर हुई चर्चा

रायगढ़। बुधवार की दोपहर मेयर इन काउंसिल की बैठक महापौर जीवर्धन चौहान की अध्यक्षता में हुई। इसमें 17 करोड़ 18 लाख के विकास कार्यों को स्वीकृत किया गया।

दोपहर 3:00 बजे से एम आई सी की बैठक शुरू हुई। बैठक में सबसे पहले एजेंडा क्रमांक 1 से लेकर 8 तक में विभिन्न जोन के सफाई कार्य हेतु प्लेसमेंट कर्मचारियों की स्वीकृति दी गई। इसी तरह बस स्टैंड से इंदिरा नगर के मध्य नाला पर पुल निर्माण कार्य के लिए पाइपलाइन विस्थापित करने संबंधित एक करोड़ 26 लाख के कार्यों पर चर्चा करते हुए स्वीकृत किया गया। इसके बाद चांदनी चौक से राजा महल के मध्य पाइप लाइन को विस्थापित करने के लिए एक करोड़ 8 लाख की लागत के कार्य को स्वीकृति दी गई। फिल्टर प्लांट के रिनोवेशन एवं अपग्रेडेशन कार्य जिसकी लागत 2 करोड़ 20 लाख को स्वीकृत किया गया। इसी तरह 25 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में सपवेल निर्माण पंप इंस्टॉलेशन एवं पाइपलाइन विस्तार 5 करोड़ 27 लाख के कार्य को स्वीकृत किया गया।

इसके बाद दीनदयाल उपाध्याय भूजल संवर्धन मिशन शहरी योजना के 10 कार्यों करीब 60 लाख की लागत को सहमति दी गई। I इसके बाद 25 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट एक करोड़ 75 लाख की लागत में बिजली उत्पादन करने हेतु सोलर पैनल लगाने के कार्यों को स्वीकृत किया गया। इसी तरह दो दुकानों के नामांतरण को परिषद की बैठक में रखने की सहमति बनी। कोसाबाड़ी दूध डेयरी में ऑक्सीजोन निर्माण कार्य को स्वीकृत किया गया। आर्किटेक्ट हायर करने संबंधित एजेंडा को स्वीकृति दी गई। बैठक में फूल बाजार स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया। एजेंडा से संबंधित मेयर इन काउंसिल के सदस्यों द्वारा किए गए प्रश्नों के जवाब कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय ने दिए। बैठक में एम आई सी के सदस्य अशोक यादव, मुक्तिनाथ बबुआ, पूनम सोलंकी, त्रिवेणी डहरे, अमित शर्मा शामिल थे।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button