छत्तीसगढ़

CG News: नसबंदी सर्जरी के बाद महिला की तबीयत खराब, पति ने लगाए आरोप, स्वास्थ्य विभाग जांच में जुटा

कोरबा। कोरबा जिले के करतला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला की नसबंदी सर्जरी के बाद उसकी स्थिति गंभीर हो गई। महिला के पति ने आरोप लगाया है कि सर्जरी में लापरवाही के कारण उनकी पत्नी की स्थिति बिगड़ गई। फिलहाल, महिला का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है।
महिला की नसबंदी सर्जरी करतला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में की गई थी। सर्जरी के बाद महिला की स्थिति बिगड़ गई और उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के पति ने आरोप लगाया है कि सर्जरी में लापरवाही के कारण उनकी पत्नी की स्थिति बिगड़ गई। पति का कहना है कि इलाज के लिए उन्हें जेवर और घर का सामान गिरवी रखना पड़ा।
पति घासीदास महंत ने बताया कि वो रायगढ़ जिले के गेरसा गांव का रहने वाला है, जहां कोरबा की करतला क्षेत्र में रिश्तेदार रहते हैं। उन्होंने बताया कि करतला स्वास्थ्य केंद्र में नसबंदी होने की बात बताई, जहां वो अपनी पत्नी 25 वर्षीय सुनीता बाई को 15 दिन पहले लेकर आया और नसबंदी कराई।

इसके बाद नसबंदी होने के कुछ दिन बाद ही पेट फूलने लगा और दर्द होने लगा फिर से करतला उप स्वास्थ्य केंद्र में जाकर इलाज कराया गया। जहां दवाई देने के बाद ठीक होने की बात कही। लेकिन तबीयत बिगड़ती गई और जहां हालत बिगड़ने पर कोरबा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां भी दो दिन इलाज होने के बाद उसके नसबंदी स्थित टांका के पास फट गया। इसके बाद पेट की सारी गंदगी उसे बाहर आने लगा।

उसने अपनी पत्नी की इलाज करने के लिए घर के जेवरात और बाइक को गिरवी रख दिया। लगभग चार लाख खर्च हो गए हैं। अब उसके पास कुछ नहीं बचा है। उसकी हालत को देखते हुए जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। जहां इलाज जारी है।

घासीदास ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं और छोटे-छोटे हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वह खुद रोजी मजदूरी करके जीवन यापन करता है। ऐसे में उसके सामने और मुश्किल पैदा हो गई है।

घासीदास ने इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग से की है। वहीं इसमें जो भी लापरवाही हुई है। उसके खिलाफ जांच का कार्यवाही की मांग की गई है। ताकि किसी और के साथ ऐसी स्थिति ना हो। परिजन चाहते हैं कि जिन डॉक्टरों ने सर्जरी की, उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए। परिजनों ने लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button