रायगढ़

Raigarh News: पुटू लेने जंगल गई महिला की आकाशीय गाज की चपेट में आकर मौत

 





रायगढ़. रायगढ़ जिले में गुरूवार की सुबह पुटू लेने जंगल गई महिला की आकाशीय गाज की चपेट में आकर मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम लक्ष्मीपुर निवासी महिला प्रभा एक्का 55 साल, आज सुबह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पुटु (मशरूम) लेने संगरा जंगल गई थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ा और फिर बारिश के साथ तेज गर्जना के दौरान आकाशीय गाज की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई।

परिजनों ने प्रभा एक्का को इलाज के लिये सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां मौके पर मौजूद चिकित्सक ने प्रारंभिक जांच के दौरान ही उसे मृत घोषित कर दिया।बहरहाल घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची धरमजयगढ़ पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए मामले की जांच में जुट गई है।

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button