रायगढ़

CG: मां को फोन कर कहा ‘वापस नहीं आऊंगा’, महिला आरक्षक के बेटे ने लगाई नदी में छलांग

 जगदलपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर स्थित इंद्रावती नदी में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां सीएसपी कार्यालय में पदस्थ एक महिला आरक्षक के 19 वर्षीय बेटे ने नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय कोतवाली पुलिस और नगर सेना की एसडीआरएफ टीम तुरंत मौके पर पहुंची और युवक की खोजबीन शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक ने छलांग लगाने से पहले अपनी मां को फोन कर कहीं जाने और वापस न लौटने की बात कही थी, जिससे उसकी मां घबराकर पुलिस को सूचित किया।





पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया, जिसमें तरुण का चप्पल और मोबाइल फोन बरामद हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ युवकों ने युवक को नदी में कूदते हुए देखा था। रात अधिक होने के कारण युवक का तत्काल पता नहीं चल सका, लेकिन एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने सुबह से ही नदी में सर्चिंग जारी रखी है।
परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है और वे भी देर रात से नदी किनारे मौजूद हैं। महिला आरक्षक का पति भी पुलिस विभाग में कार्यरत है, हालांकि दोनों कई वर्षों से अलग रह रहे हैं। तरुण अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटा बताया जा रहा है। इस दुखद घटना के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल, युवक की तलाश जारी है।

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button