CG News: पत्नी से विवाद के बाद नदी में धक्का देकर हत्या, आए दिन विवाद से तंग आकर पति ने पत्नी को नदी में दिया धक्का, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ October 23, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
 CG News: पत्नी से विवाद के बाद नदी में धक्का देकर हत्या, आए दिन विवाद से तंग आकर पति ने पत्नी को नदी में दिया धक्का, आरोपी गिरफ्तार

 CG News: पत्नी से विवाद के बाद नदी में धक्का देकर हत्या, आए दिन विवाद से तंग आकर पति ने पत्नी को नदी में दिया धक्का, आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव, 23 अक्टूबर 2026। राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पत्नी से छोटी-छोटी बातों को लेकर आए दिन होने वाले विवाद से परेशान होकर आरोपी ने उसे मोहारा नदी के छोटे पुल के पास गहरे पानी में धक्का दे दिया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। आरोपी की पहचान मयूर मेश्राम उर्फ रिंकु (29 वर्ष), निवासी स्टेशन पारा, चिखली चौकी, थाना कोतवाली, जिला राजनांदगांव के रूप में हुई है।

विवाद के बाद नदी में दिया धक्का

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सोनू बोरकर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका बहनोई मयूर मेश्राम उसके घर के पास पहुंचा और बताया कि उसकी पत्नी नीलम छोटी-छोटी बातों पर विवाद करती रहती थी। इसी बात से परेशान होकर आरोपी 21 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7 बजे नीलम को घूमने के बहाने मोहारा नदी के छोटे पुल के पास ले गया।

आरोप है कि वहां दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ, जिसके बाद मयूर ने नीलम को जान से मारने की नीयत से शिवनाथ नदी के गहरे पानी में धक्का दे दिया। पानी में डूबने से नीलम की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

हत्या का मामला दर्ज, आरोपी ने अपराध स्वीकार किया

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 501/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) में हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देने के बाद पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक एस.पी. तिवारी के दिशा-निर्देश में थाना प्रभारी निरीक्षक कौशलेश देवांगन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस ने 22 अक्टूबर 2026 को घेराबंदी कर आरोपी मयूर मेश्राम उर्फ रिंकु को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने की जानकारी पुलिस ने दी। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने पर उसे जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल कर दिया गया।

पुलिस टीम की रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कौशलेश देवांगन, उप निरीक्षक इब्राहिम खान, सहायक उप निरीक्षक जीवराज रावटे, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल तथा आरक्षक फागु साहू, दिलेश्वर गोड़, रूपेन्द्र वर्मा, राजेश बंदेश्वर सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खबर शेयर करें: