छत्तीसगढ़

CG News: चरित्र शंका में पत्नी की निर्मम हत्या, फरार आरोपी पति चंद घंटों में गिरफ्तार

बिलासपुर। बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।







आरोपी जितेंद्र केवट ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी संतोषी केवट के सिर पर लोहे के सब्बल से वार कर हत्या कर दी। घटना लोफ़दी फोकटपारा में हुई थी।  घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कोनी पुलिस ने तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की और उसे दूसरे राज्य भागने से पहले ही चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button