दंतेवाड़ा में 50 इनामी नक्सली करेंगे सरेंडर, 1 करोड़ रुपये का झटका नक्सली संगठन को
बारसे देवा के बाद कौन से बड़े चेहरे लौटेंगे मुख्यधारा में? आधिकारिक घोषणा आज दोपहर 2 बजे

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिलने वाली है। हाल ही में पीएलजीए कमांडर बारसे देवा के आत्मसमर्पण और मुठभेड़ में 14 नक्सलियों के ढेर होने के बाद अब 50 इनामी नक्सली एक साथ मुख्यधारा में लौटने की योजना बना रहे हैं। इन नक्सलियों पर कुल 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित है।
सूत्रों के अनुसार, इनमें बारसे देवा के साथी और कई वरिष्ठ कमांडर शामिल हैं। इस पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि आज दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी।
बारसे देवा का सरेंडर और मुठभेड़ में बड़ी सफलता
3 जनवरी को हिड़मा के करीबी और पीएलजीए कमांडर बारसे देवा ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया था। उस दिन ही बीजापुर और सुकमा में मुठभेड़ों में भी सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली।
-
सुकमा मुठभेड़: एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे की हत्या में शामिल 12 नक्सली ढेर।
-
बीजापुर मुठभेड़: 2 नक्सली मारे गए।
बारसे देवा पर 50 लाख रुपये से अधिक का इनाम घोषित था।
हाल ही में हुए नक्सल सरेंडर
7 जनवरी को भी सुकमा जिले में 26 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें 7 महिला नक्सली शामिल थीं। इन सभी पर कुल मिलाकर 64 लाख रुपये का इनाम था। ये नक्सली लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की नजर में थे।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह लगातार सरेंडर छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की संगठनात्मक कमजोरी और सुरक्षाबलों की कड़ी कार्रवाई का संकेत है।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






