खेल

 IND vs AUS: कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 मैच, नोट कर लीजिए टाइम, नहीं तो छूट जाएगा मुकाबला 

 

India vs Australia T20I Series Match Time in India: वनडे के बाद अब भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें टी20 इंटरनेशनल के लिए मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं। पांच मैचों की सीरीज का आगाज 29 अक्टूबर से होने जा रहा है। इसमें टीम इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव निभाते हुए नजर आएंगे। साथ ही टीमें भी काफी बदली बदली सी नजर आएंगी। इस बीच इससे पहले कि मैच शुरू हो, आपको पता होना चाहिए कि मुकाबला भारत में कितने बजे से शुरू होगा। अगर टाइम पता नहीं होगा तो मैच छूट भी सकता है।

 

सूर्यकुमार यादव और मिचेल मार्श होंगे आमने सामने
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आगाज 29 अक्टूबर से होने जा रहा है। दोनों टीमों की तैयारी करीब करीब पूरी हो चुकी है। जहां एक ओर भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव संभालते हुए नजर आएंगे, वहीं ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी मिचेल मार्श के ही ​हा​थ में होगी। इस बीच मैच के टाइम की अगर बात की जाए तो मैच भले ऑस्ट्रेलिया में हो रहे हों, लेकिन भारत में दोपहर से लेकर शाम तक ये मैच चलेंगे।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 मैच एक बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मैच भारतीय समय अनुसार एक बजकर 45 मिनट पर शुरू हो जाएगा। यानी ठीक पौने दो बजे पहली बॉल डाल दी जाएगी। इससे आधे घंटे पहले यानी एक बजकर 15 मिनट पर टॉस होगा। अगर पूरे 40 ओवर का मैच चला तो ये साढ़े पांच से छह बजे तक चलता हुआ नजर आएगा। यानी शाम होने से पहले ही मैच खत्म हो जाएगा। सभी पांच मैच ऑस्ट्रेलिया के अलग अलग स्थानों पर खेले जाएंगे, लेकिन अच्छी बात ये है कि मैच शुरू होने का वक्त वही रहेगा, यानी इसमें कोई भी बदलाव नहीं होगा।

आठ नवंबर तक चलेगी भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज
इससे पहले जब वनडे सीरीज चल रही थी, तब मैच भारत में सुबह नौ बजे से शुरू हो रहे थे। इसमें अब बदलाव हो गया है। इसलिए वक्त का खास ख्याल रखिएगा। मैच केवल 40 ओवर का ही है, इसलिए अगर आप चूके तो मैच खत्म हो जाएगा। इसलिए समय का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। टी20 सीरीज 29 अक्टूबर से शुरू होकर 8 नवंबर तक चलेगी। जो भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमों के लिए अहम है। टीमें अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड की तैयारी कर रही हैं। कौन से खिलाड़ी कैसा खेल दिखा रहे हैं, इस सीरीज से काफी हद तक पहचान हो जाएगी।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button