लाइफस्टाइल & हेल्थ

डायबिटीज में जामुन की गुठली का काढ़ा पीने से क्या होता है? जान लें इसके कमाल के फायदे

Diabetes: भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब लाइफस्टाइल के कारण आज डायबिटीज एक आम समस्या बन चुकी है। इसे कंट्रोल करने के लिए आप जामुन की गुठली का काढ़ा पी सकते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि डायबिटीज में जामुन की गुठली का काढ़ा पीने से क्या क्या फायदे होते हैं।















डायबिटीज आज के समय बहुत कॉमन बीमारी है। इससे न केवल बुजुर्ग बल्कि यंगस्टर्स भी जुझ रहे हैं। कम ऐज में डायबिटीज होने की वजह है खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान। इससे छुटकारा पाने के लिए ज्यादातर लोग दवाओं का सहारा लेते हैं। वहीं कुछ लोग घरेलू उपाय के जरिए भी इसे कंट्रोल करना चाहते हैं। जो लोग घरेलू उपाय के जरिए डायबिटीज को कंट्रोल करना चाहते हैं वो लोग जामुन या उसके बीच का सेवन जरूर करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि डायबिटीज में जामुन की गुठली का काढ़ा पीने से क्या क्या फायदे होते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि डायबिटीज में जामुन की गुठली का काढ़ा पीने से क्या क्या फायदे होते हैं।

1. ब्लड शुगर लेवल करे कंट्रोल

जामुन की गुठलियों में जंबोलिन और जंबोसिन नाम के तत्व पाए जाते हैं। ये तत्व शरीर में स्टार्च को ग्लूकोज में बदलने की प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं। इससे खाना खाने के बाद अचानक से बढ़ने वाला ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

2. इंसुलिन का प्रोडक्शन बढ़ता है
जामुन की गुठलियों का काढ़ा पैनक्रियाज के सेल्स को सक्रिय करता है, जिससे शरीर में प्राकृतिक रूप से इंसुलिन का उत्पादन बढ़ने लगता है। यह इंसुलिन के प्रति शरीर की संवेदनशीलता को भी बेहतर बनाता है, जो टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद जरूरी है।

3. बार-बार प्यास और यूरिन की समस्या से राहत
डायबिटीज के मरीजों में बार-बार प्यास लगना और रात में बार-बार यूरिन आना आम लक्षण हैं। जामुन की गुठली का काढ़ा इन लक्षणों को तेजी से कम करने में मदद करता है।

4. दिल की सेहत के लिए
डायबिटीज के मरीजों में दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में जामुन का काढ़ा हार्ट से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और पोटैशियम बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखते हैं, जिससे आपका दिल सुरक्षित रहता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। रायगढ़ टॉप न्यूज किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।







raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।






Back to top button