लाइफस्टाइल & हेल्थ

सुबह-सुबह दलिया खाने से आखिर शरीर पर क्या असर पड़ता है, फायदे जान डाइट में कर लेंगे शामिल

Health benefits of eating daliya:  हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर दलिया का सेवन करने की सलाह देते हैं। शायद आप भी नहीं जानते होंगे कि दलिया आपकी सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचा सकता है। हर रोज सुबह-सुबह एक कटोरी दलिया खाना शुरू कर दीजिए, आपको महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। अगर सही मात्रा में और सही तरीके से पोषक तत्वों से भरपूर दलिया खाया जाए, तो आप अपनी सेहत को काफी हद तक सुधार सकते हैं। आइए दलिया खाने के कुछ हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं…

 

गट हेल्थ पर पड़ता है पॉजिटिव असर- दलिया में फाइबर की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है, जो आंतों की साफ-सफाई में मददगार साबित हो सकती है। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए भी दलिए को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है। दिन भर शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस न हो, इसके लिए दलिया खाया जा सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सुबह-सुबह दलिया खाना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

वेट लॉस में कारगर- फाइबर से भरपूर दलिया खाने से भूख कम लगती है। दलिया खाकर ओवरईटिंग से भी बचा जा सकता है। यही वजह है कि वजन घटाने के लिए दलिए को डाइट प्लान में शामिल करने की सलाह दी जाती है। अगर आप ब्लड प्रेशर पर काबू पाना चाहते हैं, तो भी दलिया खा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दलिए में मौजूद तमाम पोषक तत्व दिल की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

डायबिटीज पेशेंट्स के लिए फायदेमंद- डायबिटीज पेशेंट्स भी दलिए का सेवन कर सकते हैं। दलिए में मौजूद पोषक तत्व हड्डियों की सेहत को सुधारने में भी असरदार साबित हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए भी दलिया एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी लोग दलिए को डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं।

 



















डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। रायगढ़ टॉप न्यूज किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button