अहमदाबाद में जो विमान क्रैश हुआ, उसे बनाने वाली कंपनी क्या बोली? सामने आया पहला बयान 

देश June 12, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
अहमदाबाद में जो विमान क्रैश हुआ, उसे बनाने वाली कंपनी क्या बोली? सामने आया पहला बयान 

अहमदाबाद में जो विमान क्रैश हुआ, उसे बनाने वाली कंपनी क्या बोली? सामने आया पहला बयान 

 

नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया के प्लेन के क्रैश होने की घटना को लेकर हर कोई दुखी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी समेत देश और दुनिया के तमाम नेताओं ने इस घटना पर शोक जाहिर किया है। दरअसल, एयर इंडिया के ये विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए जा रहा था। हालांकि, उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान क्रैश हो गया। इस हादसे में बड़ी संख्या में लोगों की मौत की संभावना जताई जा रही है। एयर इंडिया का ये विमान अमेरिकी कंपनी बोइंग द्वारा बनाया गया था। अब इस हादसे पर बोइंग की ओर से भी बयान जारी किया गया है।

बोइंग ने क्या कहा?
अहमदाबाद में गुरुवार को एयर इंडिया के प्लेन के क्रैश होने की घटना पर अमेरिकी कंपनी बोइंग ने कहा- “हम फ्लाइट 171 के बारे में एयर इंडिया के संपर्क में हैं और उनकी सहायता के लिए तैयार हैं। हमारी संवेदनाएं यात्रियों, चालक दल और सभी प्रभावितों के साथ हैं।”

जानें विमान के बारे में खास बातें
अहमदाबाद में हादसे का शिकार हुआ एयर इंडिया का विमान अमेरिकी कंपनी बोइंग का 787-8 ड्रीमलाइनर प्लेन था। बोइंग 787-8 में बिजनेस क्लास और इकोनॉमी क्लास की कुल 254 से लेकर 267 सीट होती हैं। जानकारी के मुताबिक, 787 ड्रीमलाइनर बड़े आकार वाला दो इंजन वाला विमान है। एविएशन सेफ्टी नेटवर्क डेटाबेस के अनुसार, यह बोइंग 787 विमान की पहली दुर्घटना है।

खबर शेयर करें: