MP बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर एयरपोर्ट पर PM मोदी का किया स्वागत
MP बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर एयरपोर्ट पर PM मोदी का किया स्वागत
MP बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर एयरपोर्ट पर PM मोदी का किया स्वागत
प्रधानमंत्री के स्वागत में बोले—“माता कौशल्या की पवित्र भूमि पर आपका हार्दिक अभिनंदन”
रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शुक्रवार को रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी आज छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर रायपुर पहुंचे हैं।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा—“देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रभु श्रीराम के ननिहाल, माता कौशल्या की पवित्र भूमि पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोनों उपमुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी एयरपोर्ट पर उपस्थित रहकर उनका अभिनंदन किया।
रायपुर पहुंचने के बाद पीएम मोदी नवा रायपुर स्थित सत्य साईं हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्होंने 2,500 बच्चों से संवाद किया। ये सभी बच्चे वे हैं जिनकी हार्ट सर्जरी इसी अस्पताल में हुई है। प्रधानमंत्री लगभग 6 घंटे 45 मिनट तक रायपुर में रहेंगे।
इस दौरान वे ब्रह्मकुमारी संस्थान के ‘शांति शिखर’ ध्यान केंद्र, नए विधानसभा भवन और डिजिटल जनजातीय संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही रायपुर में उनका भव्य रोड शो भी प्रस्तावित है। रायपुर में प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई है।