छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी के बीच तेज हवा, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी के बीच तेज हवा, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है। दक्षिण के बाद अब मध्य क्षेत्रों में भी अंधड़ और हल्की बारिश का असर देखने को मिल रहा है। आसमान में बादलों की मौजूदगी के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे भीषण गर्मी से आंशिक राहत मिली है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक प्रदेश के सभी संभागों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग ने 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की आशंका जताई है। साथ ही अगले दो दिनों में कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।
रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। गुरुवार को राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। दुर्ग में सबसे अधिक 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा।