छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 27 जून से तेज होगी बारिश; मानसून पूरे प्रदेश में बढ़ेगा आगे

रायपुर. छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से उमस और गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, लेकिन अब मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने 27 जून से प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियां तेज होने का अनुमान जताया है। साथ ही अगले तीन से चार दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून के राज्य के शेष हिस्सों तक पहुंचने की संभावना भी व्यक्त की गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी और मध्य भारत में सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां धीरे-धीरे तेज होंगी। वर्तमान में ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण और मौसमी द्रोणिका के प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ रही है, जिससे अधिकांश जिलों में बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं।
पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार से प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को आकाशीय बिजली और तेज हवा के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।
राजधानी रायपुर में भी दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। बीच-बीच में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। शहर का अधिकतम तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि बारिश की रफ्तार बढ़ने के साथ ही गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ रही हैं। बीते 24 घंटों के दौरान कुसमी, बस्तर और बकावंड में 3-3 सेंटीमीटर, जबकि बलरामपुर और गीदम में 2-2 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button