Raigarh News: वार्ड समितियों का गठन, डिग्रीलाल साहू व आशीष ताम्रकार अध्यक्ष नियुक्त, सुभाष पांडेय, महेश कंकरवाल, कौशलेश मिश्रा व रवीन्द्र राय बने नामित सदस्य

रायगढ़ March 30, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: वार्ड समितियों का गठन, डिग्रीलाल साहू व आशीष ताम्रकार अध्यक्ष नियुक्त, सुभाष पांडेय, महेश कंकरवाल, कौशलेश मिश्रा व रवीन्द्र राय बने नामित सदस्य

Raigarh News: वार्ड समितियों का गठन, डिग्रीलाल साहू व आशीष ताम्रकार अध्यक्ष नियुक्त, सुभाष पांडेय, महेश कंकरवाल, कौशलेश मिश्रा व रवीन्द्र राय बने नामित सदस्य

रायगढ़। नगर निगम में वार्ड समितियों के गठन को लेकर प्रक्रिया अब पूर्ण कर ली गई है। इसकी जानकारी महापौर जीववर्धन चौहान ने देते हुए बताया कि यह निर्णय पूर्व में आयोजित बैठक में लिया गया था,जिसके तहत निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार अब वार्ड समितियों का विधिवत गठन किया गया है।महापौर ने बताया कि छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 48(क) के तहत नगर निगम क्षेत्र में वार्ड समितियों का गठन किया गया है, जिससे वार्ड स्तर पर विकास कार्यों की निगरानी और जनसमस्याओं के समाधान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।इसी क्रम में वार्ड समिति क्रमांक 01 के लिए डिग्रीलाल साहू को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि वार्ड समिति क्रमांक 02 के लिए आशीष ताम्रकार को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।साथ ही, दोनों वार्ड समितियों में स्थानीय अनुभव और जनभागीदारी को ध्यान में रखते हुए दो-दो नामित सदस्यों को भी शामिल किया गया है। वार्ड समिति क्रमांक 01 में सुभाष पांडेय (वार्ड क्रमांक 14) एवं महेश कंकरवाल को नामित सदस्य बनाया गया है। वहीं वार्ड समिति क्रमांक 02 में कौशलेश मिश्रा (वार्ड क्रमांक 23) और रवीन्द्र राय (वार्ड क्रमांक 31) को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।महापौर जीववर्धन चौहान ने कहा कि वार्ड समितियों के गठन से न केवल विकास कार्यों की गति तेज होगी, बल्कि आम जनता की समस्याओं का निराकरण भी स्थानीय स्तर पर त्वरित रूप से संभव हो सकेगा।उन्होंने यह भी कहा कि समितियों में अनुभवी एवं जागरूक नागरिकों को शामिल किए जाने से बेहतर सुझाव और सहभागिता मिलेगी, जिससे शहर के समग्र विकास को नई दिशा प्राप्त होगी।

खबर शेयर करें: