Raigarh: स्वैच्छिक रक्तदान एवं निःशुल्क रक्त परिक्षण शिविर
Raigarh: स्वैच्छिक रक्तदान एवं निःशुल्क रक्त परिक्षण शिविर
रायगढ़। चिकित्सा जगत में मानव शरीर के लगभग सभी अंगों का कृत्रिम स्वरूप उपलब्ध है रक्त ही वह तत्व है। जिसका कृत्रिम स्वरूप संभव नही। यह रक्त प्राकृतिक रूप से मानव शरीर में ही विद्यमान होता है। अतः किसी दूसरे मानव शरीर को इसकी आवश्यकता हुई तो एक मानव शरीर से दूसरे मानव शरीर को इसे दिया जा सकता है, इस अर्थ में प्रत्येक व्यक्ति को अपने रक्त समूह का पता होना और अधिक से अधिक रक्त की उपलब्धता रखना अत्यंत आवश्यक है ताकि, समय आनें पर पीड़ित मानवता की सेवा के लिए वो रक्त दान करके उसका जीवन बचा सके।
इस संदर्भ में महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं को प्रेरित करनें के उद्वेश्य से महाविद्यालय के रेडक्राॅस इकाई के माध्यम से भारतीय रेडक्राॅस सोसायटी जिला शाखा रायगढ़ एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय रायगढ़ छ.ग. के सहयोग से सेवा संकल्प अभियान के तहत दिनांक 01/10/2026 को समय प्रातः 10 बजे से स्वैच्छिक रक्तदान एवं निःशुल्क रक्त परिक्षण शिविर का आयोजन महाविद्यालय के सेमीनार हाॅल में आयोजित की गई। जिसमें पाँच छात्र-छात्राओं नें रक्तदान किया एवं 176 विद्यार्थियों के रक्त समुह एवं हीमोग्लोबिन का परीक्षण किया गया। उक्त आयोजन में महाविद्यालय की डाॅ. सोफिया अंब्रेला, प्राचार्य एवं डाॅ. आनंद शर्मा, वाणिज्य के विभागाध्यक्ष के द्वारा विद्यार्थियों को आशीर्वचन प्रदान किये। तत्पश्चात श्री मुकेश शर्मा भारेसो जिला रायगढ़ के चेयरमेन के द्वारा भारेसो के अंतर्गत की जानें वाली गतिविधियों की जानकारी दी गयी।
डाॅ. दिनेश पटेल सिविल सर्जन, सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय रायगढ़ छ.ग. के द्वारा रक्त एवं रक्तदान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा किया गया एवं सभी को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। अंत में महाविद्यालय की यूथ रेडकाॅ्रस प्रभारी डाॅ. सुषमा पटेल द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के रेडक्राॅस स्वयंसेवकों, छात्र-छात्राओं, अतिथि व्याख्याताओं, अधिकारियों व कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।