Raigarh: सड़कों पर सुरक्षित होंगे बेजुबान: बजरंग दल ने रायगढ़ में 47 गौ-वंशों को पहनाए रेडियम पट्टे, हादसों पर लगेगी लगाम

रायगढ़ March 17, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh: सड़कों पर सुरक्षित होंगे बेजुबान: बजरंग दल ने रायगढ़ में 47 गौ-वंशों को पहनाए रेडियम पट्टे, हादसों पर लगेगी लगाम

Raigarh: सड़कों पर सुरक्षित होंगे बेजुबान: बजरंग दल ने रायगढ़ में 47 गौ-वंशों को पहनाए रेडियम पट्टे, हादसों पर लगेगी लगाम

रायगढ़, जैसा कि सर्वविदित है कि इन दिनों सड़कों पर हो रही दुर्घटनाओं में लगातार गौ वंशों की मृत्यु की घटनाएँ सामने आ रही हैं। इस गंभीर समस्या को देखते हुए बजरंग दल रायगढ़ के कार्यकर्ताओं द्वारा एक सराहनीय पहल की गई।

आज बजरंग दल रायगढ़ जिला सह संयोजक श्री जगजोत भल्ला एवं नगर मंत्री श्री देव्यांश पाण्डेय के नेतृत्व टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर कुल 47 गौ वंशों को रेडियम पट्टा पहनाया। इस सेवा कार्य में बजरंगदल से नितिन, तरुण, यश, नवीन, पियूष, अमन, पंकज एवं धर्मेन्द्र ने सक्रिय रूप से सहभागिता निभाई।

रात्रि के समय सड़कों पर घूमने वाले गौ वंश अक्सर वाहनों की रोशनी में दिखाई नहीं देते, जिसके कारण दुर्घटनाएँ हो जाती हैं। रेडियम पट्टा पहनाने से रात के समय वाहनों की लाइट पड़ते ही गौ वंश दूर से ही दिखाई देंगे, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि गौ सेवा के इस अभियान को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा तथा अधिक से अधिक गौ वंशों को रेडियम पट्टा पहनाने का कार्य किया जाएगा।

इस सराहनीय पहल की स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशंसा की और इसे गौ सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

खबर शेयर करें: