Raigarh: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा मे विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

रायगढ़ September 22, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा मे विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

Raigarh: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा मे विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

रायगढ़। 11 वा राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर रायगढ़ जिला के शासकीय आयुर्वेद औषधालय बुनगा के डॉ अजय नायक द्वारा विविध गतिविधि का आयोजन कर जन-जन को आयुर्वेद की महत्ता से अवगत कराया गया। इनका उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ समाज निर्माण में में भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद की थीम पर आधारित आयोजन की श्रृंखला में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर, काढा वितरण, नशा मुक्ति शपथ एवं जागरूकता, स्वछता जागरूकता, मितानीन प्रशिक्षण,योग शिविर एवं औषधि पौधारोपण शामिल रहे। आयुर्वेद और प्रकृक्ति के समन्वय को दर्शाते हुए 100 पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। गांव के सामुदायिक भवन और चौक-चौराहों पर हुए इन कार्यक्रमों में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चिकित्सा शिविर का आयोजन छिछोर् उमरिया, सिहा, ठाकुरपाली, गोतमा, एवं स्कूल पारा बुनगा में किया गया। इन शिविरो में कुल 458 मरीजों को परामर्श प्रदान कर निशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। शिविर स्थल पर विभिन्न आयुर्वेदिक विषयों पर आधारित पाम्पलेट जैसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह, वातरोग, ऋतुचर्या, योगाभ्यास आदि का वितरण किया गया एवं आमजन को जानकारी दी गई। कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ जागृति पटेल, फार्मासिस्ट भोज मालाकार, वर्षा ठेठवार, ग्रहण मैत्री, योग प्रशिक्षक दुलामनी रजक, सरपंच एवं मितानीनो का सक्रिय योगदान रहा।

खबर शेयर करें: