रायगढ़

Raigarh News: स्वस्थ नारी स्वस्थ परिवार के तहत आयुर्वेद विभाग में विभिन्न कार्यक्रम

रायगढ़। पी एम सेजेस स्कूल कोंडातराई में स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 250 विधार्थी शामिल हुए। जिसमे डॉ जागृति पटेल आयुष चिकित्सक बुनगा एवं डॉ प्रियंका नायक आयुष चिकित्सक नौरंगपुर ने किशोरी बलिकाओ को महिलाओ मे होने वाले रोग एवं मूलभूत समस्या के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्वस्थ नारी स्वस्थ परिवार कार्यक्रम के तहत आयुर्वेद विभाग द्वारा अनेक कार्यक्रम किया गया जिसमे योगाभ्यास, कुपोषण,ब्रेस्ट कैंसर, मासिक धर्म स्वछता, मानसिक रोग, रक्ताल्पता, इत्यादि कार्यक्रम गांव गांव, आंगनबाड़ी, स्कूल, मितानीनो के सहयोग से किया गया।जिसमे बहुत से ग्रामीण माताओं बहनो को जागरूक किया गया। डॉ अजय नायक ने छात्रों को जागरूक करते हुए बताया कि स्वस्थ जीवन हेतु आयुर्वेद के नियमानुसार दिनचर्या, ऋतुचर्या रत्रिचर्या, आहार विहार, नियमित योगाभ्यास का पालन करना अति आवश्यक है। छात्रों के रुचि के अनुरूप घरेलू उपचार, औषधीय पौधों की जानकारी, नियमित योगाभ्यास स्वच्छता एवम नशा मुक्ति के बारे मेंअपना अनुभव साझा कर जागरुक किया। कार्यक्रम के संचालन मे अहम योगदान के लिए व्याख्याता जगदीश पटेल, नेहरू चौधरी, मोहन गुप्ता एवं सभी शिक्षक का आभार व्यक्त किया।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button