Chhattisgarh: लमगांव हनुमान मंदिर में अनूठी आस्था! मनोकामना पूरी होने पर भक्त ने चढ़ाया 11 लाख का सोने का मुकुट 

छत्तीसगढ़ August 18, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
Chhattisgarh: लमगांव हनुमान मंदिर में अनूठी आस्था! मनोकामना पूरी होने पर भक्त ने चढ़ाया 11 लाख का सोने का मुकुट 

Chhattisgarh: लमगांव हनुमान मंदिर में अनूठी आस्था! मनोकामना पूरी होने पर भक्त ने चढ़ाया 11 लाख का सोने का मुकुट 

 

बतौली (सरगुजा)। छत्तीसगढ़ के सरगुजा के लमगांव स्थित विख्यात स्वयं प्रकट हनुमान मंदिर में एक भक्त द्वारा 11 लाख रुपए की सोने का मुकुट चढ़ा आस्था का मिशाल पेश किया है । जिनके गुप्तदान से भीमसेन समिति द्वारा हनुमान भक्त का आभार जताया है।

जशपुर के पत्थलगांव निवासी हनुमान भक्त श्रद्धालु हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर प्रसिद्ध लमगांव स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आए थे। अपनी निरंतर बनी हुई परेशानी से व्यथित होकर उन्होंने मंदिर प्रांगण में बजरंगबली के समक्ष शीश नवाया और मन ही मन अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए संकट दूर करने की प्रार्थना की।

कुछ ही महीनों में दूर हुई विपत्ति
श्रद्धालु का कहना है कि, लमगांव धाम में अर्जी लगाने के महज कुछ ही महीनों के भीतर उनकी वह पुरानी और जटिल समस्या पूरी तरह से हल हो गई। समस्या का निवारण होते ही श्रद्धालु के परिवार में खुशी का माहौल है। इस चमत्कारिक अनुभव के बाद श्रद्धालु ने लमगांव हनुमान मंदिर पहुंचकर भगवान का आभार व्यक्त किया। क्षेत्र में इस घटना के बाद से लमगांव धाम और हनुमान जी की कृपा की चर्चा जोरों पर है, जिससे स्थानीय भक्तों में मंदिर के प्रति आस्था और अधिक गहरी हो गई है।

लमगांव मंदिर में पूरी हुई मनोकामना
वहीं अपनी मनोकामना पूर्ण होने के खुशी में पत्थलगांव के हनुमान भक्त ने मंगलवार को हनुमान मंदिर आकर स्वयं प्रकट हनुमान जी को 11 लाख रुपए की सोने का मुकुट गुप्त रूप से चढ़ाया गया। जिनका श्री भीमसेन सेवा समिति द्वारा हनुमान जी से उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करने की विनती की गई है।

खबर शेयर करें: