देश

तीसरे चरण के अंतर्गत शाहाबाद में 15वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ सम्पन्न

 

सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर शिविर में 1072 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

स्वास्थ्य शिविर में 370 लोगों को दिए चश्में और 145 लोगों की मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए हुई पहचान

सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर चलाया जा रहा है कुरूक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान

इस अभियान के अंतर्गत चार चरणों में 25 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और एक विशाल हेल्थ कैंप का होगा आयोजन

शाहाबाद मारकंडा (ठोल) 17 फरवरी। सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में संचालित कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत हल्का शाहाबाद में 15वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र स्थित गांव ठोल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें गांव व आसपास से बड़ी संख्या में लोगों और छात्रों ने भाग लिया। इस स्वास्थ्य शिविर में 1072 लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, आवश्यक दवाइयां तथा अनुभवी चिकित्सकों द्वारा परामर्श की सुविधा प्रदान की गई। आधुनिक चिकित्सीय उपकरणों की सहायता से विभिन्न रोगों की जांच की गई, जिससे सामान्य एवं गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान कर उचित उपचार का मार्गदर्शन दिया गया। शिविर में बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिली। इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 370 लोगों को चश्में दिए गए और 145 लोगों को मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। शाहाबाद मारकंडा से समाजसेवी सुभाष कलसाना टीम के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन करने के लिए पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान के तहत सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर पूरे संसदीय क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का यह तीसरा चरण चलाया जा रहा है। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन को उनके नजदीक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।



















सांसद कार्यालय प्रभारी एवं पूर्व आईएएस अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि शाहाबाद में आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ। उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल की सोच है कि प्रत्येक नागरिक को समय पर स्वास्थ्य जांच और समुचित उपचार मिले, ताकि कोई भी व्यक्ति संसाधनों के अभाव में स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे और एक स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त समाज का निर्माण हो सके।

उन्होंने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत चार चरणों में 25 शिविर आयोजित किए जाएंगे। और एक विशाल हेल्थ कैंप आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन स्वास्थ्य शिविरों में नेत्र परीक्षण एवं उपचार, दंत परीक्षण एवं उपचार, स्त्री रोग जांच एवं परामर्श, स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग, मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से सामान्य स्वास्थ्य जांच तथा किशोरी एक्सप्रेस के माध्यम से एनीमिया जांच और परामर्श जैसी सेवाएं पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की जा रही हैं।

उन्होंने इन शिविरों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल अग्रोहा, हिसार से सात डॉक्टर की एक टीम आई हुई है और तीन अन्य डॉक्टर नवीन जिन्दल मोबाइल मेडिकल यूनिट के हैं। इसके साथ-साथ छत्तीसगढ़ से किशोरी एक्सप्रेस वैन भी आई हुई है जिसमें 8 से 18 वर्ष की किशोरी बालिकाओं के रक्त की जांच की जा रही है और उन्हें एनीमिया की विस्तृत जानकारी व दवाइयां दी जा रही हैं

उन्होंने बताया की इन शिविरों में सबसे अधिक मरीज आंखों के आ रहे हैं , जो आंखों की कई बीमारियों से पीड़ित है। उन्होंने बताया कि मोतियाबिंद के मरीजों का डेटाबेस तैयार करके उनको किसी एक अच्छे हॉस्पिटल में बुलाकर मोतियाबिंद का ऑपरेशन भी नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा कराया जाएगा। इस अवसर पर रविंदर सांगवान ठोल, बलिंद्र सिंह सरपंच ठोल, अजैब सिंह, नसीब सिंह महामंत्री, बिट्टू थडौली महामंत्री, यादविंदर राणा मंडल अध्यक्ष, दीपक आनंद पार्षद, सुभाष अजराना, दर्शन राणा अजराना, मंजिंदर कश्यप, रीना कश्यप, सुषमा रानी ठोल, मोहित थारोली, तरनजीत सिंह मंधेरी, बिट्टू बाल्मीकि, रमेश मारवाहा, जॉनी डल्ला माजरा और अजीत सिंह (पूर्व सरपंच) उपस्थित रहे।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button