देश

सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में खेलों के प्रति युवाओं में बढ़ा उत्साह: सुभाष सुधा

 

पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने द्रोणाचार्य स्टेडियम में किया सांसद खेल महोत्सव के दूसरे चरण का शुभारंभ

विधानसभा स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

कुरुक्षेत्र, 3 दिसंबर। सांसद खेल महोत्सव के दूसरे चरण की शुरुआत आज द्रोणाचार्य स्टेडियम, कुरुक्षेत्र में पूर्व मंत्री सुभाष सुधा द्वारा रस्साकशी और एथलेटिक्स की प्रतियोगिताओं को हरी झंडी दिखाकर की गई। द्रोणाचार्य स्टेडियम में एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, रस्साकशी, जंपिंग, स्किपिंग, बॉक्सिंग, जूडो और कुश्ती मुकाबलों की शुरुआत के साथ ही माहौल खेल भावना से सराबोर हो गया। सुबह से ही खिलाडिय़ों और दर्शकों की भारी भीड़ मैदानों में उमड़ पड़ी। सांसद खेल महोत्सव के दूसरे चरण के उद्घाटन के अवसर पर पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सांसद नवीन जिन्दल के नेतृत्व में खेलों के प्रति युवाओं में जो उत्साह देखने को मिल रहा है, वह क्षेत्र के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शरीर को मजबूत बनाते हैं, बल्कि व्यक्तित्व, अनुशासन और टीम भावना को भी विकसित करते हैं।

सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि आज से आरंभ हुई ये प्रतियोगिताएं 6 दिसंबर तक विधानसभा स्तर पर विभिन्न स्थलों पर आयोजित की जा रही हैं, जिनमें खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। विभिन्न खेलों के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए हैं जिनमें लगभग दो हजार खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। द्रोणाचार्य स्टेडियम में एथलेटिक्स खो-खो कबड्डी जंपिंग एवं स्किपिंग बॉक्सिंग जूडो व कुश्ती की प्रतियोगिताएं, वॉलीबॉल और आर्चरी की प्रतियोगिताएं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में, बॉडी बिल्डिंग की प्रतियोगिताएं राजीव गांधी खेल स्टेडियम धनौरा जट्टान में और शूटिंग प्रतियोगिता करण शूटिंग अकादमी में चलती रहेंगी।

उन्होंने बताया कि इस चरण में कुल 14 खेल शामिल किए गए हैं। टीम इवेंट्स में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 50,000, जबकि द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 25,000 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। एकल प्रतियोगिताओं में विजेता को 3,100 और उपविजेता को 2,100 की राशि प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिताओं के पहले ही दिन खिलाड़ियों के जोश, प्रतिस्पर्धा और तैयारी को देखकर आयोजकों ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में बेहद रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।



















उन्होंने आज हुई प्रतियोगिताओं के परिणाम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि खेल स्पर्धाऐं अभी चल रही है जोकि आगामी तीन दिनों तक ओर जारी रहेंगी। इसके बाद ही अंतिम परिणाम घोषित किए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि सांसद नवीन जिन्दल द्वारा युवाओं को खेलों से जोड़ने का यह प्रयास क्षेत्र की प्रतिभाओं को एक सुनहरा मंच प्रदान कर रहा है और खिलाड़ियों का उत्साह साफ दर्शाता है कि कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव बेहद सफल साबित हो रहा है। दूसरे चरण में विजेता खिलाड़ियों को लोकसभा स्तर पर खेलने और आकर्षक पुरस्कार जीतने का अवसर दिया जाएगा।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button