सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में दूसरे चरण की प्रतियोगिताओं को लेकर खिलाड़ियों में है भारी उत्साह : धर्मवीर सिंह

सांसद खेल महोत्सव के दूसरे चरण विधानसभा स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारियों को लेकर जिन्दल हाउस में हुई बैठक
कुरुक्षेत्र। सांसद खेल महोत्सव के दूसरे चरण के अंतर्गत विधानसभा स्तर पर आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियों को लेकर आज जिन्दल हाउस, कुरुक्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सांसद कार्यालय प्रभारी एवं पूर्व आईएएस अधिकारी धर्मवीर सिंह ने की। इस दौरान सांसद खेल महोत्सव कोर्डिनेटर रोहन मेनन ने आगामी प्रतियोगिताओं से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी और आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां अलग-अलग सदस्यों को सौंपी गईं।
सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में दूसरे चरण की प्रतियोगिताओं को लेकर खिलाड़ियों में भारी उत्साह है। सांसद खेल महोत्सव के प्रथम चरण ब्लॉक स्तर पर बारह हजार खिलाड़ियों ने अलग अलग खेल स्पर्धा में भाग लिया है। अब दूसरे चरण के तहत कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा स्तर पर प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखने के साथ-साथ क्षेत्र में मौजूद उभरती खेल प्रतिभाओं को एक मज़बूत मंच प्रदान करना है। यह प्रतियोगिताएं युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा पैदा करती हैं तथा उन्हें अपने लक्ष्य की ओर प्रेरित करती हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि सांसद खेल महोत्सव के दूसरे चरण के तहत विधानसभा स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं एक दिसंबर से आरंभ हो रही हैं। खिलाड़ियों के बढ़ते उत्साह, मेहनत और उनकी तैयारी को देखते हुए यह उम्मीद जताई गई कि इस बार की प्रतियोगिताएं और भी अधिक उत्साह के साथ आयोजित होंगी। बैठक में विभिन्न खेलों के लिए स्थलों का निर्धारण भी किया गया। कोर्डिनेटर रोहन मेनन ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल के निर्देशानुसार दूसरे चरण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। द्रोणाचार्य स्टेडियम, कुरुक्षेत्र में एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, जंपिंग और स्किपिंग, रस्साकशी, बॉक्सिंग, जूडो और रेसलिंग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में तीरंदाजी और वॉलीबॉल, राजीव गांधी खेल स्टेडियम, धनोरा जट्टान में बॉडी-बिल्डिंग, करण शूटिंग अकादमी में शूटिंग तथा मार्कंडेश्वर स्टेडियम शाहबाद में हॉकी की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।
इस बैठक में यह भी तय किया गया कि प्रतियोगिताओं के संचालन में किसी प्रकार की कमी न रहे इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएंगी। आयोजन समिति ने यह भी निश्चित किया कि प्रतिभागी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खेल वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे अपनी प्रतिभा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें और सांसद नवीन जिन्दल के विजन के अनुसार कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सके।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






