Raigarh News: श्री श्याम मंदिर सजधज कर तैयार…झांकियों का शुभारंभ आज

0
37

सीसीटीवी से होगी निगरानी, विधायक प्रकाश नायक करेंगे झांकियों का शुभारंभ
एक ऐसा अनोखा दरबार, जहां 5 लाख लोग आकर पाते हैं झांकियों का दर्शन लाभ

रायगढ़ टॉप न्यूज 4 सितंबर 2023। छत्तीसगढ़ प्रदेश की ख्यातिलब्ध सामाजिक धार्मिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यो में अग्रणी संस्था श्री श्याम दल द्वारा संजय काम्पलेक्स स्थित श्याम बगीची में 5 सितम्बर दिन मंगलवार से 9 सितंबर शनिवार तक 28वें ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी झूला उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इस महाउत्सव को देखने छत्तीसगढ़ प्रदेश ही नहीं अपितु अन्य राज्यों से भी लाखों श्रद्धालु यहां आते है। कोलकाता के मूर्तिकार कुमारदुली एवं निमोरा दुर्ग के मूर्तिकारों ने मूर्तियों को जीवंत रूप में ढाल कर अपनी कला का जादू दिखाया है। संस्था के प्रचार मंत्री महावीर अग्रवाल ने बताया कि श्याम मंडल द्वारा आयोजित गरिमामयी स्वचलित झांकियों का विधिवत शुभारंभ 5 सितम्बर मंगलवार को शाम 5 बजे रायगढ़ के लोकप्रिय विधायक प्रकाश नायक के मुख्य आतिथ्य में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम की महापौर श्रीमती जानकी काटजू करेंगी। उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ श्री श्याम दीप प्रज्जवलित कर किया जाएगा।
श्याम मंडल के प्रचार मंत्री महावीर अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष दर्शनार्थियों की सुरक्षा हेतु 16 सीसीटीवी कैमरे पंडाल के अन्दर व मंदिर परिसर में जगह जगह लगाए गए हैं। श्री श्याम मंडल द्वारा नए कलेवर के साथ नयनाभिराम 20 झांकियों का निर्माण कराया गया है, जिसे देखने मात्र से ही संजीदगी का एहसास होने लगेगा। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की अपार भीड़ आने के मद्देनजर श्री श्याम बगीची में 11 हजार वर्ग फुट का वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया है। दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु अलग-अलग बेरिकेट्स बनाकर प्रवेश द्वार एवं निकास द्वार की व्यवस्था की गई है। श्री अग्रवाल ने आगे बताया कि मंदिर परिसर में श्री श्याम बाबा के भव्य दरबार को फूलों के साथ अलौकिक श्रृंगार किया गया है। मंदिर के भीतर लड्डू गोपाल झूला व श्री राधा कृष्ण झूला एवं मथुरा के बांके बिहारी के दर्शन होंगे। पंडाल के मध्य में माता यशोदा से नटखट कृष्ण की माखन चोरी की अनोखी झांकी प्रदर्शित की गई है। इन झाकियों के दर्शन का अनोखा लाभ अपने आप में अविस्मर्णीय रहेगा।











श्री श्याम मंडल रायगढ़ द्वारा प्रदर्शित होने वाली स्वचलित झांकियां
1. प्रथम आराध्य देव भगवान गणेशजी की चूहों सहित वन्दना दर्शन।
2. राम भक्ति में लीन हनुमानजी का प्रभु श्रीराम के प्रति अद्भुत प्रेम की लोक-लुभावन झांकी।
3. भव्य भगवान श्री राम दरबार।
4. भगवान सूर्य को सेब समझकर निगलते वीर श्री हनुमान जी।
5 वन में लव कुश।
6. भगवान श्री गणेश एवं कार्तिकेय द्वारा अपने माता-पिता भगवान शिव पार्वती की परिक्रमा करना।
7. भारत के प्रसिद्ध तीर्थ उज्जैन के महाराजा भगवान महाकाल की भस्म आरती की मनभावन झांकी।
8 भगवान श्री विष्णु जी शेषशय्या पर विराजमान झांकी।
9. भगवान नरसिंह अवतार की झांकी।
10. श्री राधा-कृष्ण की अनोखी रासलीला की मनमोहक झांकी।
11. माता यशोदा जी द्वारा भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक करना।
12. राधा-कृष्ण की होली की चित्ताकर्षक झांकी।
13. पण्डाल के मध्य में माता यशोदा से नटखट कृष्ण की माखन चोरी करते हुए मनभावन झांकी।
14. श्री तिरूपति बालाजी दरबार।
15. श्री मथुरा वृन्दावन के बांकेबिहारी का हरिदर्शन (मंदिर के अंदर)।
16. श्री लड्डू गोपाल झूला।
17. श्री बांकेबिहारी ।
18. चांदी का श्री राधा-कृष्ण झूला।
19 अर्धनारेश्वर की सुन्दर झांकी।

पुलिस सहायता केन्द्र व आकस्मिक चिकित्सा सहायता की व्यवस्था
पडाल के समीप पुलिस सहायता केन्द्र व आकस्मिक चिकित्सा सहायता की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने बताया की श्री कृष्णावतार खाटू वाले श्याम बाबा की मान्यता पूरे देश विदेश में है। रायगढ़ में पिछले 36 वर्षो से श्री श्याम उत्सव अन्नकूट, जन्माष्टमी उत्सव व फाल्गुन उत्सव जैसे धार्मिक उत्सव श्री श्याम बगीची में होता रहता है जिसमें देश भर से ख्यातिप्राप्त भजन गायक एवं नृत्य की भावपूर्ण प्रस्तुती होती है जन्माष्टमी मेला में चार चांद लगाने हेतु श्याम मंडल हमेशा प्रयासरत है । पूरे मंदिर एवं पंडाल की आकर्षक साज सज्जा ही पडाल को चाईनीज रिंग, रंग बिरंगे झुमरो झालरों से अत्यधिक रोशनी की सजावट की गयी है इस उत्सव में दर्शनार्थियों की संख्या 5 लाख से भी अधिक होती है। श्री श्याम मंडल की ओर से अध्यक्ष राजेश चिराग, सचिव सचिन बंसल, गुलाब डालमिया, राजेश अग्रवाल, श्याम गर्ग, कैलाश अग्रवाल, राजेन्द्र केडिया, लक्ष्मण शर्मा, किशन केडिया, दीपक मित्तल, शिव थवाईत, रामअवतार केडिया, पुरुषोत्तम अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, सुनील एस. एस., महावीर अग्रवाल, ललित बोंदिया सहित समस्त सदस्यों ने अधिक से अधिक संख्या में पधार कर पुण्य संचित करने की अपील की है।