Raigarh News: रायगढ़ में हाथी ने तोड़े ग्रामीणों के घर;  बाड़ी और मकानों को नुकसान, फसलों को पहुंचाया नुकसान

0
361

रायगढ़। रायगढ़ वन मंडल के केनानी बहाल क्षेत्र में हाथी ने रात भर उत्पात मचाया। रात में हाथी जंगल से निकलकर गांव तक पहुंचा और धान खाने के लिए ग्रामीणों के मकान को क्षतिग्रस्त करने लगा। इस दौरान हाथी ने 3 मकानों को तोड़ दिया।

हाथी के आने की जानकारी मिलने के बाद वनकर्मी और ग्रामीण इक्ट्ठा हो गए और उसे जंगल की ओर खदेड़ने के प्रयास किया। लेकिन हाथी गांव में ही घूमते रहा। सुबह करीब 5 बजे के बाद हाथी जंगल की ओर चला गया।











 

वनकर्मियों ने बताया कि हाथी दो रात में पांच मकानों को क्षतिग्रस्त कर चुका है। मंगलवार की रात फलवंत तिर्की और पूनिता बेक का मकान को तोड़ा। इसके बाद बुधवार की रात छबिलो प्रधान, मदन गुप्ता और शिव सिदार के मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया।

बताया जा रहा है कि रात में हाथी धान खाने के लिए गांव तक पहुंचता है। इसके बाद जिन घरों में धान की बोरी रखी होती है। उन घरों को क्षतिग्रस्त कर धान खाता है।

 

हाथी के रात में आने के बाद ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल है। ग्रामीणों को डर था कि कोई जनहानि न हो जाए। ऐसे में हो-हल्ला कर उसे भगाने का प्रयास कर रहे थे। उन्हें रतजगा करना पड़ा। बताया जा रहा है कि 14 हाथियों का दल जुनवानी सर्किल में विचरण कर रहा है। यहां भी बुधवार की रात एक हाथी गांव तक पहुंचा और तीन ग्रामीणों के बाड़ी और फसल को नुकसान पहुंचाया है।

 

परिसर रक्षक विजय ठाकुर से जब चर्चा की गई, तो उन्होंने बताया कि हाथी ने घर और धान का नुकसान किया है। जिसका आकलन किया जा रहा है। ताकि प्रभावितों को मुआवजा दिया जा सके।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here