रायगढ़

Raigarh News: मानकेश्वरी मंदिर मेला में फरसा लहराते दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने आर्म्स एक्ट कार्रवाई कर भेजा जेल

 

रायगढ़, 8 अक्टूबर । चक्रधरनगर पुलिस ने 7 अक्टूबर मंगलवार शाम मानकेश्वरी मंदिर के मेला स्थल (जामगांव) में धारदार हथियार लेकर घूम रहे दो युवकों को पकड़कर जेल भेज दिया है। दोनों आरोपी फरसा लहराते हुए लोगों को भयभीत कर रहे थे, जिन पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट की सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक गेंदलाल साहू को सूचना मिली कि मानकेश्वरी मंदिर के मेला में दो युवक फरसा लेकर लोगों को डराने-धमकाने का काम कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में हाथ में फरसा लिए युवक ने अपना नाम पुरोहित चौहान पिता सालिकराम चौहान उम्र 28 वर्ष निवासी जामगांव कोलाईबहाल थाना चक्रधरनगर बताया, जबकि उसका साथी संजू मिर्धा पिता ईश्वर मिर्धा उम्र 25 वर्ष निवासी सराईपाली थाना चक्रधरनगर का होना स्वीकार किया। मौके पर मौजूद गवाहों ने भी पुष्टि की कि दोनों युवक फरसा लहराते हुए लोगों को धमका रहे थे।

पुलिस ने पुरोहित चौहान के कब्जे से लोहे का धारदार फरसा जब्त किया और दोनों के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट तथा 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को रिमांड पर भेज दिया है। कार्रवाई उप निरीक्षक गेंदलाल साहू के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे, आरक्षक अभय यादव और चंद्र कुमार बंजारे की टीम ने की।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button