रायगढ़

Raigarh News: 2 ट्रेलरों की टक्कर, ड्राइवर जिंदा जलकर ड्राइवर की मौत, दूसरे ने कूद कर बचाई जान, तमनार थाना क्षेत्र की घटना

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 2 ट्रेलर की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक ट्रेलर में आग लग गई और उसमें फंसे ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि दूसरे ट्रेलर के ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। दोनों वाहने में कोयला लोड था।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। यह हादसा तमनार थाना क्षेत्र में हुआ है।

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक यह घटना मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे ग्राम झिंकाबहाल के पास हुई। 2 ट्रेलर की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई। आग की लपटों में एक ड्राइवर फंस गया और वह बाहर नहीं निकल सका।

वहीं दूसरे ट्रेलर का ड्राइवर कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। हादसा होते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग बुझाने की कोशिश की गई। ट्रेलर में कोयला लोड था।

मृतक की अभी नहीं हुई शिनाख्त



















तमनार थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर ने बताया कि घटना की आग पर काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है, और उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। दोनों ट्रेलरों में कोयला लोड था। दूसरा ड्राइवर मौके से भाग गया है। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

 



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button