छत्तीसगढ़

CG News: 12वीं की परीक्षा देने जा रहे दो छात्र बाइक से गिरे, एक की मौत दूसरा गंभीर

बतौली/सरगुजा। छत्तीसगढ़ के बतौली में एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई। जहां 12वीं बोर्ड परीक्षा लिखने जा रहे तेज रफ्तार बाइक सवार दो छात्र अनियंत्रित होकर ग्राम कुनकुरी में सड़क किनारे रखे गिट्टी से उछलते हुए गिर गए। जिससे मौके पर ही एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरे छात्र को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है ।

मिली जानकारी के अनुसार, बतौली बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परीक्षा सेंटर में 12वीं फिजिक्स का पहला पेपर लिखने आ रहे स्वामी आत्मानंद स्कूल अंग्रेजी माध्यम के दो छात्र अनिकेश तिवारी पिता कुलदीप तिवारी निवासी झेराडीह, मिशाक एक्का पिता चंदेश्वर एक्का निवासी वेलकोटा बिना नंबर के केटीएम बाइक पर रफ्तार से आ रहे थे।

गिट्टी से उछलते हुए 20 मीटर दूर गिरे
दोनों छात्र ग्राम कुनकुरी राष्टीय राजमार्ग 43 पहुंचे ही थे कि, उनकी बाइक अनियंत्रित होकर मकान निर्माण के लिए रखे गए गिट्टी से उछलते हुए 20 मीटर दूर यात्री प्रतीक्षालय से टकरा गए। जहां वेलकोटा निवासी छात्र मिशाक एक्का की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरे छात्र अनिकेश को 112 की सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया जिसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है।

छात्र की मौत से स्कूल सहित परिजनों में पसरा मातम
आपको बता दें कि, परीक्षा सेंटर में समय से पहुंचने के लिए बाइक को रफ्तार से चलाया जा रहा था। जहां छात्र बाइक को नियंत्रित नहीं कर पाए, जो सड़क से सटे गिट्टी से उछलते हुए प्रतीक्षालय से टकरा गए। वहीं शुक्रवार से 12वीं बोर्ड फिजिक्स का पहला पेपर था, जो 9 बजे से 12 बजे तक का समय निर्धारित था। दोनों छात्र परीक्षा सेंटर पहुंचने के जल्दबाजी में दुर्घटना का शिकार हो गए। इस दुखद घटना से परिजन पर दुःखों का पहाड़ टूट गया है। इसके साथ ही स्कूल परिसर में भी शोक का माहौल है।

निर्माण सामग्री भी दे रही दुर्घटना को निमंत्रण
गौरतलब है कि, राष्ट्रीय राजमार्ग 43 के किनारे निर्माण सामग्री रखा गया है, जहां आएदिन दुर्घटना घटित होते रहते हैं। इन सब के बावजूद ग्रामीण जनों द्वारा सावधानी नहीं बरती जा रही है और राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button