छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कैडर के दो प्रमोटी अफसरों को मिला IAS बैच, केंद्र ने जारी किया आदेश

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा से जुड़े दो अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने प्रमोटी कोटे से चयनित दो अधिकारियों को आधिकारिक तौर पर बैच आवंटित कर दिया है।

जारी आदेश के मुताबिक राज्य वित्त सेवा से पदोन्नत ऋषभ पराशर को 2020 बैच दिया गया है। कैडर वरिष्ठता सूची में उनका स्थान गोपाल वर्मा के बाद निर्धारित किया गया है।

वहीं तरुण कुमार किरण को 2021 बैच आवंटित किया गया है। वरिष्ठता क्रम में उन्हें प्रमोटी अधिकारी आशीष टिकरिया के बाद और डायरेक्ट रिक्रूट अधिकारी नम्रता चौबे से पहले रखा गया है।

बैच आवंटन के साथ दोनों अधिकारियों की कैडर पोजिशन और वरिष्ठता क्रम भी स्पष्ट कर दिया गया है, जो भविष्य में पदस्थापना और प्रशासनिक जिम्मेदारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

प्रमोशन के बाद बढ़ेगी जिम्मेदारी
एलाइड सर्विसेस से IAS संवर्ग में पदोन्नति मिलने के बाद दोनों अधिकारियों की भूमिका राज्य प्रशासन में और अहम मानी जा रही है। इसे छत्तीसगढ़ कैडर के लिए महत्वपूर्ण प्रशासनिक अपडेट माना जा रहा है।









DoPT आदेश के बाद औपचारिक प्रक्रिया पूरी
केंद्रीय आदेश जारी होने के साथ ही बैच आवंटन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब दोनों अधिकारी भारतीय प्रशासनिक सेवा के निर्धारित बैच के अनुरूप अपनी सेवाएं देंगे।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button