रायगढ़

Raigarh News: हाथी के हमले से दो लोगों की मौत, बाल बाल बची एक बच्ची की जान, वन विभाग की गाड़ी पर भी किया हमला

रायगढ़। रायगढ़ जिले में शनिवार की सुबह हाथी के हमले से दो लोगों की मौत हो गई है। साथ ही एक मासूम बच्ची की बाल बाल जान बची। घटना कि जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।















मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम औरानारा गांव में आज सुबह 5 बजे शौच के जा रहे बंधन सिंह अगरिया (50) का हाथी से सामना हो गया, जिसके बाद हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में हाथी की मौजूदगी को देखते हुए लगातार गांव में मुनादी कराते हुए किसी भी काम के सिलसिले में ग्रामीणों को जंगल तरफ नहीं जाने की अपील की गई थी।

इसी तरह की दूसरी घटना कापू रेंज के तालगांव बस्ती में आज सुबह तकरीबन 4 बजे एक हाथी घुसा था, जिसके बाद बस्ती में अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया था। हाथी से बचने लोग इधर उधर भागने लगे तभी हाथी को देखकर अपनी बच्ची को लेकर भाग रही महिला पर हाथी ने हमला कर दिया, महिला की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, मासूम बच्ची की बाल-बाल जान बची है। महिला पर हमला करने वाले हाथी ने वन विभाग की गाड़ी पर भी हमला करके उसे क्षतिग्रस्त कर दिया है।

बहरहाल दोनों ही मामलों में वन विभाग के अलावा पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर मर्ग पंचनामा करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।







raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।






Back to top button