रायगढ़

CG News: बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत में दो लोगों की हुई मौत, दो घायल… परिजनों में मचा कोहराम

जगदलपुर। कोंडागांव जिले के माकड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उड़िदगांव में दो बाइक की आमने-सामने भिड़त हो गई। इस घटना में दो युवकों की मौत हो गई और लोग घायल हैं।

कोंडागांव जिले के माकड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उड़िदगांव में दो बाइक की आमने-सामने भिड़त हो गई। इस घटना में दो युवकों की मौत हो गई और लोग घायल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
माकड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि उड़िदगांव पीड़ापाल मार्ग में दो बाइक की आमने-सामने भिड़त हो गई। इस घटना में दोनों बाइकों के चालकों की मौत हो गई जबकि पीछे बैठे लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दिया गया। वहीं, पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई। हादसे की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button