छत्तीसगढ़

जशपुर में दो बड़े सड़क हादसे; पेड़ से टकराई कार और स्कॉर्पियो-बाइक की भिड़ंत, 6 लोग गंभीर रूप से घायल 

जशपुर। जशपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ थोड़ी ही देर के अंतराल में दो भीषण सड़क हादसे हुए हैं। इन दुर्घटनाओं में कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें आपातकालीन सेवा 108 के जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पहली बड़ी घटना जिला मुख्यालय से सटे बालाछापर गैस गोदाम के पास हुई है। यहाँ एक तेज रफ्तार काले रंग की कार अनियंत्रित होकर सीधे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में कुल 5 लोग सवार थे, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही 108 की टीम मौके पर पहुँची और सभी को तत्काल जिला अस्पताल शिफ्ट किया गया है। फिलहाल घायलों की विस्तृत पहचान का इंतजार है।

वहीं दूसरी ओर, कुनकुरी मार्ग पर खड़सा स्थित राजू ढाबा के पास एक स्कॉर्पियो और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। घायल युवक की पहचान जशपुर निवासी अनवर के रूप में हुई है। अनवर की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस इन दोनों ही मामलों की जांच में जुट गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि रफ्तार पर नियंत्रण रखें, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके। अधिक जानकारी के लिए बने रहिए हमारे साथ।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button