छत्तीसगढ़

बस्तर में नक्सलियों के दो बड़े डंप बरामद: जंगलों से हथियार और विस्फोटक मिले, 800 डेटोनेटर भी जब्त

जगदलपुर। बस्तर को नक्सलमुक्त बनाने के प्रयासों के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों से मिली जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई हुई। पुलिस ने नक्सलियों के दो बड़े डंप बरामद किए हैं।

जिला पुलिस, डीआरजी, बीएसएफ और बीडीएस टीम के संयुक्त बल ने अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान चलाया। इस दौरान भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं मिली हैं। 22 मई को थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्र में पहला डंप मिला। यह कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र के पल्लाहूर और जपमरका के जंगलों में था। इसमें एक कंट्रीमेड बीजीएल लांचर, 25 बीजीएल सेल, चार इम्प्रोवाइज्ड फायर कार्टिज और एक एके-47 व एक एसएलआर के खाली कार्टिज शामिल थे। पांच किलोग्राम गन पाउडर, 10 बड़े सुतली बम, तीन नक्सली वर्दी, एक सोलर चार्जर, 50 फीट वायर और मेडिकल किट भी बरामद हुई।

दूसरे डंप से हथियार और डेटोनेटर
23 मई को थाना छोटेबेठिया क्षेत्र में दूसरी कार्रवाई हुई। यह कांकेर और नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र के मरकाबेड़ा, आदनार और एलूर के जंगलों में थी। सुरक्षा बलों ने यहां से तीन 12 बोर राइफल, एक बीजीएल लांचर, छह बीजीएल सेल और 100 ग्राम बारूद बरामद किया। एक पोच, 800 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर और 200 नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर भी मिले।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button